ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने मेडिकल छात्रा को किया अगवा, मांग रहे 40 लाख की फिरौती

MOTIHARI : खबर पूर्वी चंपारण से है, जहां बदमाशों ने मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर लिया है। अपराधी पीड़ित परिवार से 40 लाख की फिरौती मांग रहे हैं और पैसे नहीं देने पर छ

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने मेडिकल छात्रा को किया अगवा, मांग रहे 40 लाख की फिरौती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : खबर पूर्वी चंपारण से है, जहां बदमाशों ने मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर लिया है। अपराधी पीड़ित परिवार से 40 लाख की फिरौती मांग रहे हैं और पैसे नहीं देने पर छात्रा की हत्या करने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में अपहृत छात्रा के पिता ने मोतिहारी नगर थाने में आवेदन देकर पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार खौफ के साए में जी रहा है।


बताया जा रहा है कि अपहृत छात्रा दिल्ली के इंदिरानगर मुहल्ले में रहकर मेडिकल की तैयारी करती है और एलएन इंस्टीट्यूट में कोचिंग करती है। बीते 23 मार्च की रात आखीरी बार उसकी अपने पिता से बात हुई थी। अगले दिन 24 मार्च को किसी शख्स ने छात्रा के मोबाइल से फोन कर उसके पिता को बताया कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है।


फोन करने वाले शख्स ने छात्रा के पिता से फिरौती के रूप में 40 लाख रुपए की मांग की और कहा कि पैसे नहीं मिले तो वह उनकी बेटी का हत्या कर देगा। इतना ही नहीं अपराधियों ने यह भी धमकी दी कि पटना में रहकर पढ़ाई कर रहे उनके बेटे की भी हत्या कर देंगे। 


अपराधियों द्वारा छात्रा के पिता से बार-बार फिरौती की मांग की जा रही है और पैसे नहीं देने पर बेटी की हत्या करने की धमकी दी जा रही है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और अपहृत छात्रा को सकुशल बरामद कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।