ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने प्रोफेसर को मारी गोली, रात को लौट रहे थे घर

MOTIHARI : बिहार में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और बेखौफ अपराधी जिस तरह घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उसके बाद सुशासन के दावे बेमानी माने जा रहे. ताजा खबर मोतिहारी से स

बिहार : बेखौफ अपराधियों ने प्रोफेसर को मारी गोली, रात को लौट रहे थे घर
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और बेखौफ अपराधी जिस तरह घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उसके बाद सुशासन के दावे बेमानी माने जा रहे. ताजा खबर मोतिहारी से सामने आई है. यहां एक प्रोफेसर को अपराधियों ने गोली मार दी है. प्रोफ़ेसर को अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी जब वह बीती रात अपने घर लौट रहे थे. प्रोफेसर अनिल सिंह को अपराधियों ने मोतिहारी नगर थाना इलाके के उगम पांडे कॉलेज के पास गोली मारी.



गोली लगने के बाद प्रोफेसर अनिल सिंह को इलाज के लिए एक के स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ने के बाद पटना रेफर कर दिया गया. अनिल सिंह के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वह पैसों के लेनदेन का भी काम करते हैं. अनिल सिंह बलुआ से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान उन्हें उगम पांडे कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक अपराधियों ने पीछे से गोली मारी और फरार हो गए. अनिल सिंह के पेट में गोली लगी और बाहर निकल गई.



इस पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. सदर डीएसपी के मुताबिक घटना को लेकर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. जहां ये वारदात हुई वहां से पुलिस को कोई गोली का खोखा भी नहीं मिला है. परिजन भी फिलहाल इस मामले में कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है.

टैग्स