ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बैंक लूट कर भाग रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, 15 लाख रुपए बरामद

MOTIHARI : बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना मोतिहारी के पहाड़़पुर थाना क्

बिहार : बैंक लूट कर भाग रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, 15 लाख रुपए बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से आ रही है, जहां बैंक लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना मोतिहारी के पहाड़़पुर थाना क्षेत्र स्थित सटहां बाजार स्थित पंजाब नैशनल बैंक की है। यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पांच अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 15 लाख रुपए बरामद किए हैं।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी पहाड़़पुर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सटहां बाजार शाखा में कामकाज चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार पांच बदमाशों ने बैंक में धावा बोल दिया। बैंककर्मियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने करीब 15 लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की बदमाश ईंख के खेत में छिपे हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों बदमाशों को ईंख के खेत से दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 15 लाख रुपए बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों में 4 पश्चिम चंपारण का जबकि एक पूर्वी चंपारण का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लूटेरों से पूछताछ में जुटी है।