ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार : सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद की खुदकुशी की कोशिश

MOTIHARI : मोतिहार में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने अपनी जान देने की कोशिश की है। घटना कोटवा थाना क्षेत्र स्थित पछ

बिहार : सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद की खुदकुशी की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहार में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति ने अपनी जान देने की कोशिश की है। घटना कोटवा थाना क्षेत्र स्थित पछियारी टोला गांव की है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक महिला की पहचान पछियारी टोला गांव निवासी ब्रजकिशोर सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात ब्रजकिशोर सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद ब्रजकिशोर सिंह ने उर्मिला सिंह की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। उर्मिला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि ब्रजकिशोर सिंह खून से लथपथ होकर फर्श पर पड़ा हुआ था।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ब्रजकिशोर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक ब्रजकिशोर सिंह ने डिप्रेशन में आकर इस घटना को अंजाम दिया है। सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से ब्रजकिशोर सिंह कर्ज के कारण तनाव में था और इसी तनाव में आकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आमदनी का साधन नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी जमीन भी बेच दी थी और संपत्ति के नाम पर उनके पास सिर्फ घर बचा हुआ था। पैसों की तंगी के कारण वह शराब का आदि हो गया था। मौके पर एसएसएल टीम को भी बुलाया गया है।