ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बेटी ने शराब पीने से रोका तो हैवान बन गया पिता : पहले फांसी के फंदे से लटकाया, फिर बेड रूम में नमक डालकर शव को दफना दिया ; ऐसे खुला राज

MOTIHARI : मोतिहारी में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे पिता ने पहले तो नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की और बाद में उसे फांसी के फंदे से लटका दिया।

बेटी ने शराब पीने से रोका तो हैवान बन गया पिता : पहले फांसी के फंदे से लटकाया, फिर बेड रूम में नमक डालकर शव को दफना दिया ; ऐसे खुला राज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे पिता ने पहले तो नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की और बाद में उसे फांसी के फंदे से लटका दिया। लड़की की मौत के बाद आरोपी ने बेटी के शव को घर में ही जमीन खोदकर दफना दिया। 


मृतका की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनी का पिता शराब पीकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। जब सोनी ने पिता को ऐसा करने से रोका तो वह हैवान बन गया और अपनी ही बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। बाद में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे ठिकाने लगा दिया।


हत्यारे पिता ने घर के बेड रूम में जमीन खोदकर बेटी के शव को दफन कर दिया। शव जल्द गल जाए इसके लिए बाजार से नमक मंगाकर शव पर डाल दिया और फिर मिट्टी डालकर उसपर चारपाई लगाकर रातभर सोया रहा। सुबह जब नशा उतरा तो पकड़े जाने के डर से आरोपी घर से फरार हो गया।


पूरे गांव में यह बात फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खोदकर शव को निकाल लिया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।