ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बंधन बैंक के कर्मचारियों को गन फ्वाइंट पर लेकर 3.15 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधी सुगौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा रोड स्थित बंधन बैंक

बंधन बैंक के कर्मचारियों को गन फ्वाइंट पर लेकर 3.15 लाख की लूट, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधी सुगौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा रोड स्थित बंधन बैंक की शाखा में घुसे और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक से करीब 3.15 लाख रुपये लूट लिया। इस दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गयी है। हालांकि सभी अपराधियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।


बंधन बैंक के मैनेजर राजेश कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि एक साथ 8 अपराधी बैंक में अकाउंट खुलवाने के बहाने दाखिल हुए। सभी एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे तभी अचानक कमर से पिस्टल निकालकर बैंक कर्मियों पर तान दिया। बैंक कर्मियों को तब तक एहसास हो गया कि ये लोग अपराधी है। उस वक्त बैंक में जितने भी कर्मचारी थे सभी को एक लाइन में खड़ा होने को कहा गया। जिसके बाद कैश काउंटर से 3.15 लाख रुपये लूट कर अपराधी पिस्टल लहराते फरार हो गये। 


सभी अपराधी चेहरे पर मास्क लगाकर बैंक में दाखिल हुए थे। इन अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। घटना के संबंध में जब सदर डीएसपी से पूछा गया तब उन्होंने बताया कि 3 लाख 15 हजार की लूट बंधन बैंक में हुई है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बेतिया के मझौलिया की ओर भागे हैं इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी के जरिये अपराधियों की पहचान की जा रही है।   


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता