ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

असम और बंगाल की 5 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 3 मानव तस्कर भी गिरफ्तार

MOTIHARI: मानव तस्करी का शिकार बनी असम और बंगाल की 5 लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान तीन मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। मामला मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र क

असम और बंगाल की 5 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 3 मानव तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मानव तस्करी का शिकार बनी असम और बंगाल की 5 लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान तीन मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। मामला मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र का है। नौकरी दिलाने के नाम पर  इन सभी लड़कियों को मोतिहारी लाया गया था। जहां इन लड़कियों को ऑरकेस्ट्रा में डांस कराया जा रहा था और जबरन सेक्स रैकेट के धंधे में भी उतारा गया था। लेकिन इस बात की सूचना कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन को किसी ने दे दी। 


जिसके बाद कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन उन लड़कियों की खोजबीन में जुट गयी। तुलकौलिया पुलिस की मदद से महनवा गांव में छापेमारी की गयी जहां से पांचों लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त करायी गयी लड़कियों में चार असम और एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। जबकि गिरफ्तार तस्करों में दो असम का रहने वाला है जबकि एक पश्चिम बंगाल का निवासी है। गिरफ्तार मानव तस्करों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है अभी तक तस्करों ने कितनी लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद की है।


 वही सदर डीएसपी अरुण गुप्ता ने बताया कि एनजीओ की मदद से पांच नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है। वही तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जो इन लड़कियों को बहला फुसलाकर बिहार लाया था। जहां मोतिहारी में सभी लड़कियों से ऑरकेस्ट्रा में डांस कराया जाता था। उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। एनजीओ की मदद से रेस्क्यू कर सभी लड़कियों को मुक्त कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।