ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, बेटी ने मां पर किया केस

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की बेटी ने अपन

बिहार : आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, बेटी ने मां पर किया केस
First Bihar
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की बेटी ने अपनी मां और उसके प्रेमी सहित 6 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


घटना मोतिहारी के उत्तरी छपराबहास पंचायत के सपहां गांव की है. मृतक का नाम 45 वर्षीय गुरुदेव सहनी है. मृतक की बेटी ने अपनी मां रीता देवी, उसके प्रेमी मेहवा गांव निवासी गणेश सहनी, मुकुरधर सहनी, राहुल सहनी, जनक सहनी सहित कुल छह लोगों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है. 


मृतक की बेटी के अनुसार पड़ोस के गांव मेहवा निवासी गणेश सहनी फेरी के काम से मुसवा आया जाया करता था. इस बीच मृतक गुरुदेव सहनी की पत्नी रीता देवी अपनी दो बेटियों को छोड़ उसके साथ फरार हो गयी. कुछ दिन बाहर रहने के बाद दोनों अपने घर मेहवा आकर रहने लगे थे. जिसकी जानकारी सबको थी. इस बीच बुधवार को राशन लेने पीडीएस दुकानदार श्यामदेव सहनी के यहां गुरुदेव सहनी और उसकी बड़ी बेटी गए. जहां पॉश मशीन पर उनके अंगूठे के नहीं आने पर उसकी पत्नी रीता देवी को बुलाया गया. वो अपने प्रेमी के घर से मुसवा पीडीएस दुकानदार के यहां अकेले आयी. 


पॉश मशीन पर अंगूठा लगाया. जानकारी के अनुसार वहां उपस्थित अन्य महिलाओं और पीडीएस दुकानदार ने भी राशन को अपने पति को देने या फिर खुद ले जाने की बात भी पूछी जिस पर सबके सामने अपने पति के साथ रहने और उन्हीं के यहां राशन ले जाने की बात कह अपनी ब्याहता बेटी और पति के साथ अपने घर के लिए चली गई. 


रास्ते में बांध के पास पहले से घात लगाए उसके प्रेमी गणेश सहनी और अन्य ने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर से गुरुदेव सहनी की गला दबा हत्या कर दी. मृतक की बेटी लालचुनी देवी वहां से जान बचाकर भागी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर गुरुदेव सहनी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है. 

टैग्स