ब्रेकिंग
बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP

पूर्णिया में बीच चौराहे पर युवक का मर्डर, अपराधी ने आपसी विवाद में मारी गोली

PURNIYA : पूर्णिया के नव निर्वाचित जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार अपधियों ने मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के आगरा चौक स्थित पान

पूर्णिया में बीच चौराहे पर युवक का मर्डर, अपराधी ने आपसी विवाद में मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PURNIYA : पूर्णिया के नव निर्वाचित जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार अपधियों ने मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के आगरा चौक स्थित पान दुकान के पास जय सिंह को सामने से ही गोली मार दी थी. गोली लगने के बाद गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 


बताया जा रहा है कि आगरा चौक पान दुकान के पास जय अपने दोस्तों के साथ खड़ा था. इसी दौरान नवल यादव नाम का व्यक्ति पान दुकान पहुंच कर बहस करने लगा. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि नवल यादव ने जय सिंह को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान ही जय सिंह की मौत हो गई. 


इधर के घटना के बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने गुस्से में आकर अपराधी की गाड़ी में आग लगा दी. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ. लोगों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता