ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बूथ के पास कुख्यात अपराधी के भाई का मर्डर, पिछले महीने ही बिट्टू सिंह AK-47 और इंसास के साथ हुआ था गिरफ्तार

PURNIA: कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह के भाई की अपराधियों ने बूथ के पास गोली मारकर हत्या कर दी. वह घटना के दौरान मतदान करने के लिए जा रहा था, लेकिन बूथ पर पहुंचने से पहले ही अपर

बूथ के पास कुख्यात अपराधी के भाई का मर्डर, पिछले महीने ही बिट्टू सिंह AK-47 और इंसास के साथ हुआ था गिरफ्तार
Manish Kumar
2 मिनट

PURNIA:  कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह के भाई की अपराधियों ने बूथ के पास गोली मारकर हत्या कर दी. वह घटना के दौरान मतदान करने के लिए जा रहा था, लेकिन बूथ पर पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी. घटनास्थल से बूथ की दूरी करीब 200 मीटर थी. वहां पर जवान भी मौजूद थे. फिर भी अपराधियों में खौफ नहीं था. 

मृतक का भाई है कुख्यात अपराधी

एक माह पहले ही एसटीएफ ने कुख्यात बिट्टू सिंह को एके-47, कार्बाइन और इंसास राइफल के साथ गिरफ्तार किया था. उसके पास से मैगजीन भी बरामद की गई थी.कुख्यात बिट्टू सिंह पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे 14 मामले दर्ज हैं. उसको पूर्णिया डीएम ने उसे छह महीने के लिए जिला से तड़ीपार भी किया था.  फिलहाल बिट्टू सिंह जेल में बंद है. लेकिन इस बीच उसके भाई का मर्डर हो गया है. 

पार्टी विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप

बताया जा रहा है कि बिट्टू सिंह चुनाव से पहले ही एक पार्टी विशेष के लिए काम कर रहा था. लोगों के बीच भय पैदा कर रहा था. लेकिन उस बीच उसके भाई का मर्डर हो गया है. मृतक बेनी सिंह की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस जांच में जुटी हुई है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर भी कई तरह से सवाल उठ रहे हैं. 

टैग्स