ब्रेकिंग
भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी पर सवाल! रक्षाबंधन से पहले पूर्णिया में 9 लाख की विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: पूर्णिया में एसएसपी के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बनमनखी थाना पुलिस ने निपनिया गांव में छापेमारी कर 924 लीटर विदेशी शराब जब्त की। करीब 9 लाख रुपये मूल्य की शराब के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्णिया एसएसपी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनमनखी थाना पुलिस ने निपनिया गांव में छापेमारी कर करीब 9 लाख रुपये मूल्य की 924 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक कथित शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।



पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बनमनखी थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में विदेशी शराब की बड़ी खेप पहुंचाई गई है। सूचना के सत्यापन के बाद बनमनखी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।



इसके बाद बनमनखी थाना प्रभारी संजय कुमार के साथ पुलिस टीम ने निपनिया गांव में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 924 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जब्त कर ली। पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में बी. कोठी थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी कमलेश्वरी यादव के पुत्र दिनेश यादव को गिरफ्तार किया। 



पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब शराब की इस खेप के स्रोत और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।

रिपोर्ट- बिट्टू कुमार, पूर्णिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता