ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

जीजा है या हैवान? अगवा कर साली के साथ महीनों किया गंदा काम, विरोध करने पर पत्नी और उसकी बहन को दे दिया जहर

PURNEA: पूर्णिया में रेप और हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो अपनी साली को अगवा कर लिया और बाद में तीन महिनों तक उसके साथ जबरन रेप की वारदात को

जीजा है या हैवान? अगवा कर साली के साथ महीनों किया गंदा काम, विरोध करने पर पत्नी और उसकी बहन को दे दिया जहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में रेप और हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले तो अपनी साली को अगवा कर लिया और बाद में तीन महिनों तक उसके साथ जबरन रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। जब इस बात की भनक युवक की पत्नी को लगी तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने लस्सी में जहर पिलाकर पत्नी और साली की हत्या करने की कोशिश की। दोनों बहनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक खजांची थाना के लाइन बाजार की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक, राहुल नाम का शादीशुदा युवक अपनी साली से एकतरफा प्यार करने लगा था। जनवरी महीने में राहुल ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही साली को अगवा कर लिया। चरैया रहिका से अगवा करने के बाद राहुल ने साली को चार दिनों तक अपने दोस्त के घर पर रखा। इसके बाद आरोपी उसे पूर्णिया लेकर आया और हर दिन उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने लगा। पीड़ित लड़की जब जीजा की इस करतूत के विरोध करती तो आरोपी डरा धमका कर उसे चुप करा देता था।


इस बात की जानकारी जब आरोपी की पत्नी को लगी तो उसने इसका सख्ती से विरोध किया। जिसके बाद आरोपी शख्स पत्नी और साली को किसी बहाने से बाजार लेकर पहुंचा और लस्सी में जहरीला पदार्थ मिलाकर दोनों को पिला दिया। घर पहुंचने के बाद दोनों बहनों की तबीयत बिगड़ने लगी। किसी तरह से दोनों बहने इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ किसी तरह का कोई आवेदन पीड़ित पक्ष की तरफ से नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।