ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

रिंटू सिंह हत्याकांड मामले का खुलासा: मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अठिया गिरफ्तार, 7 अन्य अभियुक्त भी चढ़े पुलिस के हत्थे

PURNEA: बहुचर्चित तीन हत्याकांड का आरोपी आशीष सिंह उर्फ अठिया आखिरकार पुर्णिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आशीष सिंह उर्फ अठिया के साथ 7 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तारी हुई है।

रिंटू सिंह हत्याकांड मामले का खुलासा: मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अठिया गिरफ्तार, 7 अन्य अभियुक्त भी चढ़े पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बहुचर्चित तीन हत्याकांड का आरोपी आशीष सिंह उर्फ अठिया आखिरकार पुर्णिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आशीष सिंह उर्फ अठिया के साथ 7 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तारी हुई है। जिन पर बेनी सिंह, रिंटू सिंह और नीरज झा की हत्या का आरोप है। हालांकि अभी भी नीरज झा का शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 


लंबे समय से पूर्णिया पुलिस को आशीष उर्फ अठिया की तलाश थी। जिसे लेकर लगातार छापेमारी जारी थी और अब पुलिस ने एक साथ तीनों ही हत्याकांड से जुड़े कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें आशीष सिंह उर्फ अठिया सहित 5 अभियुक्त रिंटू सिंह हत्याकांड में शामिल था जबकि 2 को नीरज झा हत्यकांड की संलिप्तता में गिरफ्तार किया गया है।


नीरज झा हत्याकांड में अठिया और पुंकेश षड्यंत्र रचने का आरोपी है जबकि केशव और एक अन्य शूटर हत्या के वक़्त घटनास्थल पर था। केशव बाइक चला रहा था जबकि पीछे शूटर बैठा हुआ था। पुलिस दावे के मुताबिक शूटर की पहचान कर ली गयी है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है । 


पूर्णिया एसपी ने बताया कि आशीष उर्फ अठिया बेनी सिंह और रिंटू सिंह की हत्या की थी। जबकि नीरज झा हत्याकांड का साजिशकर्ता है । तीनों ही हत्या के पीछे का कारण अठिया ने आपसी रंजिश बताया है। नीरज झा की हत्या बस स्टैंड को लेकर की गयी थी। पूर्णिया एसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मध्य प्रदेश चला गया है। पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुई थी। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। 



रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता