ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PURNEA NEWS: पूर्व विधायक के हाउस गार्ड को वापस लेने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बीमा भारती बोलीं..मेरी हत्या की साजिश

PURNEA: रुपौली की पूर्व विधायक और आरजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के भिट्ठा गांव स्थित आवास पर उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम बीमा भारती के ह

PURNEA NEWS: पूर्व विधायक के हाउस गार्ड को वापस लेने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बीमा भारती बोलीं..मेरी हत्या की साजिश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: रुपौली की पूर्व विधायक और आरजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के भिट्ठा गांव स्थित आवास पर उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम बीमा भारती के हाउस गार्ड को वापस लेने पहुंची। जैसे ही लोगों पता चला कि पुलिस बीमा भारती के हाउस गार्ड को लेने पहुंची है। यह बात आग की तरह फैल गयी जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये। सैकड़ों महिलाएं भी मौके पर पहुंच गयी और पुलिस की गाड़ी घेराव कर जमकर हंगामा मचाने लगी। 


लोग अपने नेता बीमा भारती के हाउस गार्ड को ले जाने से मना कर रहे थे। वही मौके पर मौजूद बीमा भारती ने कहा कि पहले घर की कुर्की जप्ती की गई और अब हाउस गार्ड वापस लिया जा रहा है। अब बॉडी गार्ड भी वापस लेने की तैयारी की जा रही है। बीमा भारती ने कहा कि पूर्णिया एसपी को पता है कि बीमा भारती के घर में कई लोगों की हत्या हो चुकी है। पति और बेटा जेल में है घर पर कोई मर्द नहीं है। खिड़की दरवाजा भी घर में नहीं है ऐसे में हाउस गार्ड वापस लेना कहा तक उचित है। 


बीमा भारती ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सन 2000 से ही उनके घर पर हाउस गार्ड है। ससुर, देवर, जौत, ननद, ननदोसी और बेटे की हत्या हो गयी थी। वही गांव की बस्ती को भी जलाया गया था। उसी समय से हमें हाउस गार्ड मिला हुआ था। अभी हम नवरात्री कर रहे हैं। घर में कलश बैठाये हैं और आज हाउस गार्ड ले जा रहे है। अब एसपी साहब जवाब देंगे कि यदि गांव में मेरी हत्या हो गयी तो कौन जवाब देगा। बिना सबूत के ही हाउस गार्ड को लेकर पुलिस वाले जा रहे है। 


अतिपिछड़ा की महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। चुनाव में तो हार-जीत लगा रहता है इसका मतलब नहीं है कि प्रताड़ित किजिएगा। बीमा भारती ने आगे कहा कि बर्दाश्त करने की भी कोई सीमा होती है। बीमा भारती ने कहा कि उसकी हत्या कराने की साजिश हो रही है। पति और बेटा जेल में है। एसपी साहब लिखकर दें कि किस कारण से गार्ड को लेकर जा रहे है। आज घर में कोई मर्द नहीं है। मां बेटी अकेले घर में रहते हैं यदि मेरी हत्या हो गयी तो कौन जबाब देगा। मेरे घर में तो खिड़की कमारी तक नहीं है। PURNEA NEWS: पूर्व विधायक के हाउस गार्ड को वापस लेने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बीमा भारती बोलीं..मेरी हत्या की साजिश PURNEA NEWS: पूर्व विधायक के हाउस गार्ड को वापस लेने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बीमा भारती बोलीं..मेरी हत्या की साजिश

PURNEA NEWS: पूर्व विधायक के हाउस गार्ड को वापस लेने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बीमा भारती बोलीं..मेरी हत्या की साजिश