ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, छापेमारी करने गई थी पुलिस

PURNIYA: शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस छापेमारी करने के लिए गई थी. इस दौरान माफियाओं ने ही पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. इस हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना

FirstBihar
Manish Kumar
1 मिनट

PURNIYA: शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस छापेमारी करने के लिए गई थी. इस दौरान माफियाओं ने ही पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. इस हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना पूर्णिया जिले के के हाट थाना क्षेत्र की है. 

के.हाट थाना के सहायक एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की तस्करी हो रही है. जिसके बाद थाना क्षेत्र के गिरजा चौक से रंगभूमी मैदान के बीच सादे लिबास में पुलिस के जवान अलग अलग टुकड़ी में वहां पहुंचे. 

पहली टुकड़ी को देख अपराधियों ने लाठी और बांस के फट्टे से हमला करना शुरू कर दिया. जब तक बाकी पुलिस वाले पहुंचते तब हमलावर फरार हो गए. हमलावर की पहचान हो चुकी है. मगर नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है. हमला करने वाले सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता