ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पूर्णिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, मलेशिया में बैठे ठगों ने कर दिया कारनामा

PURNEA: साइबर अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार मलेशिया में बैठकर पूर्णिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैक कर दिया। एक बार नहीं बल्कि दो बार वेबसाइट को हैक किया गय

पूर्णिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, मलेशिया में बैठे ठगों ने कर दिया कारनामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: साइबर अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार मलेशिया में बैठकर पूर्णिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैक कर दिया। एक बार नहीं बल्कि दो बार वेबसाइट को हैक किया गया। पहली बार रविवार की दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर 15 मिनट तक के लिए हैक किया गया। 


2 बजे वेबसाइट खुद ठीक हो गया। वही मलेशिया में बैठे हैकरों ने दूसरी बार शाम के 5 बजकर 5 मिनट पर पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के वेबसाइट को हैक किया। इस बार 2 घंटे के लिए वेबसाइट को हैक किया गया। पूर्णिया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राजनाथ यादव ने इस बात की जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि पांच घंटे में दो बार पूर्णिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक हुई है। यह काम साइबर अपराधियों ने मलेशिया से किया था। जिसके बाद वेबसाइट को मेंटेनेंस पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि पहले भी फर्जीवाड़ा किया गया था। यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बना लिया गया था। अब इस मामले में यूनिवर्सिटी की ओर से एफआईआर दर्ज किया जाएगा। वही उन्होंने यह भी बताया कि वेबसाइट के हैक होने से यूनिवर्सिटी के डाटा पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है। सभी डाटा सुरक्षित है।