ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पूर्णिया एसपी से महादलितों ने लगाई न्याय की गुहार, कहा- पहले घर जलाया अब मंदिर में पूजा करने नहीं दे रहे दबंग

PURNEA: पूर्णिया में महादलित बस्ती में आग लगने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। महादलित महिलाओं ने आज एसपी कार्यालय के समक्ष जमकर बवाल काटा। कहा कि 2 जून को उनके

पूर्णिया एसपी से महादलितों ने लगाई न्याय की गुहार, कहा- पहले घर जलाया अब मंदिर में पूजा करने नहीं दे रहे दबंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में महादलित बस्ती में आग लगने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। महादलित महिलाओं ने आज एसपी कार्यालय के समक्ष जमकर बवाल काटा। कहा कि 2 जून को उनके घर में आग लगायी गयी है और अब महादलितों को मंदिर में पूजा करने से रोका जा रहा है। यही नहीं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। 


एसपी कार्यालय में फरियाद करने पहुंचे दर्जनों महादलितों ने बुधवार को जमकर हंगामा मचाया। इनमें शामिल  महिलाओं का आरोप है कि वे लोग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव से आयी है। जहां 2 जून को गांव के कुछ दबंगों ने उनके घर में आग लगा दिया और अब वहां के विषहरी माता मंदिर में पूजा करने से रोक रहे हैं। वे लोग महादलित कह कर गाली देते हैं और जान से मारने और दुष्कर्म करने तक की धमकी दे रहे हैं। 


इसे लेकर पहले भी मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी लेकिन आज तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कार्रवाई नहीं होने पर दबंगों का मनोबल काफी बढ़ गया है वे लगातार महादलितों के साथ ज्यादती कर रहे हैं। महिलाओं ने पुलिस पर भी अभियुक्तों के साथ मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। 


मामले के संबंध में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मामला जमीन विवाद का है। दोनों तरफ से केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी कार्यालय में आए फरियादियों का कहना है कि वे लोग कई बार थाने से लेकर एसपी तक से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है। ऐसे में अब उनके सामने यह स्थिति उत्पन्न हो गयी है कि अब वे लोग जांए को जाएं कहा?

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता