ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पूर्णिया में पुलिस ने 13 अपराधियों को दबोचा, भारी मात्रा में चोरी के गहने, लैपटॉप और अन्य सामान जब्त

PURNEA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात, लैपटॉप और अन्य सामान जब्त किये गए हैं. 


पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बारे में बताते हुए पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि कई दिनों से शहर में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. लगातार एक ही तरह से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में चोरी के सामान बेचने के लिए चोर इकट्ठे हुए हैं. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को दबोचा. 


गिरफ्तार चोरों से पूछताछ के बाद उनके साथियों और ठिकानों के बारे में पता लगाया गया. पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी कर १० और चोरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, एलईडी टीवी और भारी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किये. चोरों के पास से हथौड़ा, कुल्हाड़ी, दबिया और चाबी भी जब्त किया गया.

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin

FirstBihar संवाददाता