ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पूर्णिया में महिला के साथ गैंगरेप, एक दुकान में 15 बदमाशों ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली पीड़िता

PURNEA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है. जहां एक महिला के साथ गैंगरेप की बड़ी वारदात सामने आई

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है. जहां एक महिला के साथ गैंगरेप की बड़ी वारदात सामने आई है. महिला दुकानदार की दुकान में घुसकर 15 बदमाशों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के अमौर थाना इलाके की है. जहां रौटा बाजार स्थित एक महिला दुकानदार के साथ गैंगरेप की बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की. जख्मी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता की छोटी बहन ने बताया कि दुलारगंज के तकरीबन 15 लोग उसकी बहन की दुकान पर आये. बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़ कर वहां हल्दी से भरा कई बोरा रख दिया. इसके बाद उसकी बहन के साथ मारपीट करते हुए उसे एक कमरे में ले गए और उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया. 



पीड़िता की बहन ने बताया कि इनमें से चार-पांच लोगों को वो पहचानती भी है.  घटना के बाद उसकी बहन खून से लथपथ थी. उसके हाथ, गले,चेहरा एवं पेट के नीचे से खून बह रहा था. इस बड़ी वारदात को लेकर रौटा थानाध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद है. घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है, जिसकी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. 



टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin

FirstBihar संवाददाता