ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

दारोगा ने 12 साल की बच्ची से की दरिंदगी, दर्द से चीखती-चिल्लाती मासूम को नहीं छोड़ा

PURNEA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में सुनकर हर कोई आगबबूला हो रहा है. दरअसल एक दारोगा ने महज 12 साल के बच्

दारोगा ने 12 साल की बच्ची से की दरिंदगी, दर्द से चीखती-चिल्लाती मासूम को नहीं छोड़ा
First Bihar
3 मिनट

PURNEA :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में सुनकर हर कोई आगबबूला हो रहा है. दरअसल एक दारोगा ने महज 12 साल के बच्ची के साथ दरिंदगी की है. उसके साथ ज्यादती की है. उसके बदन को गर्म छड़ से जला दिया है. बच्ची के गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों को भी बेरहमी से दाग दिया है.


मामला पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना इलाके की है, जहां रजनी चौक के रहने वाले दारोगा नीतीश चौधरी ने महज 12 साल के बच्ची के साथ दरिंदगी की है. दारोगा की क्रूरता के बारे में जानकार आपका दिल दहल जायेगा. बताया जा रहा है कि आरोपी दारोगा नीतीश चौधरी सीआईडी में तैनात है. पीड़िता बच्ची  दरभंगा की रहने वाली बताई जा रही है.


पीड़िता ने बताया कि बच्ची ने कहा कि वह दरभंगा जिला की रहने वाली है. दो साल से वह रजनी चौक पर दरोगा नीतेश चौधरी के घर में काम करती थी. उसने नीतीश के दो साल के बच्चे को डांट दिया. इस पर आगबबूला हो कर दारोगा .और उसकी पत्नी माही चौधरी उसके साथ एक माह से मारपीट करते आ रहे हैं. पिछले तीन दिनों से नीतीश और उसकी पत्नी माही ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुये गर्म सरिया से उनके शरीर के कई अंगों को दाग दिया. 


फिलहाल पीड़िता पूर्णिया चाइल्ड लाइन की अभिरक्षा में है. चाइल्ड लाइन सदस्य लवली सिंह ने बताया कि बच्ची किसी तरह अपनी जान बचाकर सुबह घर से भागकर आई है. बच्ची ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया. बच्ची को अपने घर वालो का नम्बर पता नहीं है, जिसके कारण उसे अभी तक चाइल्ड लाइन की कस्टडी में रखा गया है. 


जानकारी मिली है कि घटना सामने आने के बाद पूर्णिया महिला थाना की पुलिस भी मामले में संज्ञान ले रही है. महिला थाना प्रभारी किरण बाला ने कहा कि बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी दारोगा नीतीश चौधरी और उसकी पत्नी माही चौधरी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता