ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पूर्णिया में 3 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने रिटायर्ड टीचर को बनाया निशाना

PURNEA : बिहार में आपदा के बीच भी अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पूर्णिया जिले का है. जहां अपराधी एक रिटायर्ड शिक्षक से 3 लाख रुपये लूट लिये. पुलिस इस माम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : बिहार में आपदा के बीच भी अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पूर्णिया जिले का है. जहां अपराधी एक रिटायर्ड शिक्षक से 3 लाख रुपये लूट लिये. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात जिले के खजांची हाट थाना इलाके की है. जहां फोर्ड कम्पनी चौक के पास अप्राधियोंने ने एक रिटायर्ड टीचर को अपना निशाना बनाया. अपराधी शिक्षक से 3 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक रुपये लेकर अपने घर जा रहे थे तभी अचानक से बाइक सवार अपराधियों ने उनके उनके ऊपर हमला बोल दिया. अपराधी रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. खजांची हाट थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक की ओर से की गई शिकायत के अनुसार एक बाइक पर दो अपराधी सवार थे. जब वह नगद रुपये लेकर जा रहे थे. जैसे ही वह फोर्ड कम्पनी चौक के पास पहुंचे अपराधी बैग छीनकर फरार गए. मामले की जांच की जा रही है.