ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पूर्णिया: अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर युवक की मौत, कार सवार फरार, जांच में जुटी पुलिस

PURNEA: जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला के. हाट थाना क्षेत्र के सुशांत सिंह राजपूत चौक का है। जहां अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। जिससे बाइक सवा

पूर्णिया: अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर युवक की मौत, कार सवार फरार, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला के. हाट थाना क्षेत्र के सुशांत सिंह राजपूत चौक का है। जहां अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पायी है। वही कार के मालिक की भी पहचान नहीं हो सकी है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है।

पूर्णिया: अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर युवक की मौत, कार सवार फरार, जांच में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01-EG3817 है जिसके आधार पर पुलिस कार के मालिक की पहचान में जुटी है। वही बाइक का नंबर BR11AR-5644 है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। गाड़ी के नंबर से पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद डाला और डिवायडर से टकराने से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि घटना के बाद कार सवार मौके से भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस कार सवार का पता लगाने में जुटी है। 


   पूर्णिया: अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर युवक की मौत, कार सवार फरार, जांच में जुटी पुलिस


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता