ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पुलिस गई थी डकैतों को पकड़ने पर हाथ लग गयी मिनी गन फैक्ट्री, मौके से तीन अपराधी गिरफ्तार

PURNEA: पूर्णिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । डकैती कांड के उद्भेदन में निकली पुलिस को मिनी गन फैक्ट्री हाथ लगी गयी। जहां से दो अवैध देसी कट्टा, 1 बंदुक,1 पिस्टल,3 जिंदा कारतू

पुलिस गई थी डकैतों को पकड़ने पर हाथ लग गयी मिनी गन फैक्ट्री, मौके से तीन अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । डकैती कांड के उद्भेदन में निकली पुलिस को मिनी गन फैक्ट्री हाथ लगी गयी। जहां से दो अवैध देसी कट्टा, 1 बंदुक,1 पिस्टल,3 जिंदा कारतूस और पार्टस बरामद हुए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए तीनों आरोपी धमदाहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसकी पहचान राजीव राय, मिथिलेश कुमार मेहता और रवि रंजन यादव के रूप में हुई है।


पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने बताया कि बीते 15 जून की रात करीब 2ः30 बजे धमदाहा थाना अन्तर्गत कुकरौन चैक से आगे सुनसान जगह पर दो मोटर साईकिल पर सवार छः अपराधियों द्वारा मकई लदा ट्रेक्टर को हथियार का भय दिखाकर ट्रेक्टर सहित लूट लेने और ट्रैक्टर चालक दीपक कुमार साह को गोली मारकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी दया शंकर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । 


गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं साक्ष्य संकलन तथा छापामारी के क्रम में अपराधियों की पहचान करते हुए पहले राजीव राय को उसके घर से पकड़ा गया । उसके स्वीकारोक्ति बयान में डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया । जिसके निशानदेही पर मिथलेश कुमार मेहता को पकड़ा गया । तलाशी केे क्रम में इनके घर से 01 देशी कट्टा, 01 बंदुक , 01 खोखा एवं अवैध मिनी गन फैक्ट्री में इस्तेमाल करने वाले अवैध रूप से छोटे हथियार बनाने का अर्द्धनिर्मित सामानों का जखीरा व पार्ट पूर्जे बरामद हुए । 


जिसमें 21 लोहे का बना बैरल, डील ,इलेक्ट्रॉनिक ड्रिल मशीन, पिस्टल के आकार का टीना का पत्तर ,लकड़ी का गुटका, इलेक्ट्रॉनिक वेल्डिंग मशीन, तथा दर्जनों मोटर साईकिल की चाभी बरामद किया गया। इसके बाद छापामारी के क्रम में रवि रंजन को घर के अंदर से 03 राउंड जिंदा कारतूस, 01 मैगजीन सहित देशी पिस्तौल , 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता