ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

पति-पत्नी का बीच सड़क पर हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Purnea: लोगों को कोई समस्या होती है तो सबसे पहले वो पुलिस को सूचना देते हैं। लेकिन पूर्णिया के हाट थाना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ही एक महिला की समस्या बन गया है। मह

पति-पत्नी का बीच सड़क पर हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

Purnea: लोगों को कोई समस्या होती है तो सबसे पहले वो पुलिस को सूचना देते हैं। लेकिन पूर्णिया के हाट थाना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ही एक महिला की समस्या बन गया है। महिला थाना के बाहर थाना अध्यक्ष के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलकर बैठ गई। महिला का नाम सोनिका पहुजा बताया जा रहा है, जो सुबह से ही सोशल मीडिया लाइव कर हाट थाना प्रभारी के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करती हुई धरना पर बैठ गई है। उसने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


थोड़ी देर बाद महिला का पति भी धरने पर बैठ गया और सड़क जाम कर खूब हंगामा किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी थाना के बाहर दोनों को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन इन्होने प्रदर्शन जारी रखा। धीरे-धीरे पूरा थाना चौक में भीड़ जुट गई। इसके बाद थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह महिला पुलिस बल के सामौके पर पहुंच गए और सड़क से गाड़ियों को हटाते हुए पति पत्नी को गिरफ्तार कर थाना भेज दिया ।


सोनिका पाहुजा ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार में ज़मीनी विवाद चल रहा था। इसको लेकर वो कई बार थाना गई, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई। महिला का कहना है कि थाना अध्यक्ष ने मामले में मिली भगत कर मैनेज करने की कोशिश की है। इधर विधि व्यवस्था का उलंघन करने और सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने पति पत्नी दोनों को गिरफ्तार किया है। 

खुद पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ज़मीनी विवाद में जब आवेदन आया था तो स्थलीय जांच में सोनिका और उनके पति भू राजस्व कर्मचारी धमदाहा ज्ञान कुमार द्वारा परेशान करने का दोषी पाया था। इसके बाद मामला जांच में ही था। अगर कोई दिक्कत थी तो वरीय अधिकारी से शिकायत करनी थी। लेकिन इन्होने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। इसलिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टैग्स