ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

प्यार के लिए सुहाग का कत्ल: पति को नेपाल ले जाकर पत्नी ने की हत्या, अवैध संबंध में प्रेमी के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

PURNEA: पूर्णिया में एक पत्नी ने प्यार के लिए सुहाग का कत्ल कर दिया है। प्रेमी के साथ मिलकर पति को नेपाल ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और एक्सिडेंड होने की कहानी रचकर शव को

प्यार के लिए सुहाग का कत्ल: पति को नेपाल ले जाकर पत्नी ने की हत्या, अवैध संबंध में प्रेमी के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक पत्नी ने प्यार के लिए सुहाग का कत्ल कर दिया है। प्रेमी के साथ मिलकर पति को नेपाल ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और एक्सिडेंड होने की कहानी रचकर शव को घर ले आई। लेकिन उसकी मासूम बच्ची ने जब घर वालों को बताया कि अब्बू को अम्मी ने 3 लोगों के साथ मिलकर मार डाला है। तब ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी पत्नी ने कैमरे के सामने अपना गुनाह कबूला लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि परिजन आवेदन देंगे तब देखेंगे। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमौर थाना के भतोरिया गांव निवासी 32 वर्षीय परवेज आलम अपनी बेटी को डॉक्टर से दिखाने के लिए पत्नी रेहाना खातून के साथ नेपाल गया था। वे लोग नेपाल में एक होटल में रूके थे। जहां रेहाना का प्रेमी अबू नसर भी पहुंच गया। होटल में देर रात पत्नी रेहाना और उसके प्रेमी ने मिलकर परवेज आलम को सरिया से पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नेपाल से बिहार स्थित अपने गांव भतोरिया ले आई। 


जहां उन्होंने पहले तो लोगों को बताया कि एक्सीडेंट में परवेज की मौत हो गई है लेकिन जब लोगों ने कड़ाई से पूछताछ की तब पत्नी रेहाना ने सारी सच्चाई कैमरे पर उगल दी।उन्होंने स्वीकार किया कि उसका अपने प्रेमी अबू नसर के साथ अवैध संबंध था। प्रेमी के साथ उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया था। नेपाल में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। 


इधर इस मामले पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर पायी है। इस बाबत पूछे जाने पर बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों द्वारा जिस तरह का आवेदन दिया जाएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया गया है। घटना के बाद महिला का प्रेमी फरार हो गया है। पुलिस परिजनों के आवेदन का इंतजार कर रही है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता