ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Love Triangle Murder : प्रेमिका के एक आशिक ने पार्टी के बहाने दूसरे प्रेमी को बुलाया और कर दी हत्या

PURNEA: पूर्णिया में एक हसीना दो दिवाने के चक्कर में दवा व्यवसायी मोहित की निर्मम हत्या की गयी थी। पार्टी करने के बहाने प्रेमिका के एक आशिक ने दूसरे प्रेमी जो पेशे से दवा व्यव

Love Triangle Murder : प्रेमिका के एक आशिक ने पार्टी के बहाने दूसरे प्रेमी को बुलाया और कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एक हसीना दो दिवाने के चक्कर में दवा व्यवसायी मोहित की निर्मम हत्या की गयी थी। पार्टी करने के बहाने प्रेमिका के एक आशिक ने दूसरे प्रेमी जो पेशे से दवा व्यवसायी था उसे पहले बुलाया फिर हत्या कर मौके से फरार हो गया। 


मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए इस मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयोग किये गये बाइक, बांस का फट्ठा और लाठी को बरामद कर लिया गया है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने 15 अप्रैल को दर्ज कांड संख्या 336/23 का उद्भेदन किया है। 


गिरफ्तार चारों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। बताया जाता है कि यह एक त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला था। प्यार में कोई अड़चन पैदा ना हो इसके लिए दवा व्यवसायी मोहित को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया था। अपने साथियों के साथ हत्या की  योजना बनाकर पार्टी देने के बहाने मोहित को 14.04.23 को करीब 9:00 बजे रात्रि बेलोरी के पास बुलाया गया था। 


बांस डंडे से पीटकर और गला दबाकर मोहित की हत्या कर दी गयी थी। अपराधियों ने लाश को ठिकाना लगाने के लिए मृतक को उसी की बाइक पर लादकर सौरा नदी के किनारे फेंक दिया था और फिर वहां से भाग निकले थे। फिलहाल गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।  


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता