ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मवेशी व्यापारी से करीब 3 लाख की लूट, अपराधियों ने मारी गोली

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है और यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया के रोटा थाना क्षेत्र के ग्वालवाड़ी का ह

मवेशी व्यापारी से करीब 3 लाख की लूट, अपराधियों ने मारी गोली
Santosh Singh
2 मिनट

PURNEA:  बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है और यही कारण है कि आए दिन वे एक के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया के रोटा थाना क्षेत्र के ग्वालवाड़ी का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने मवेशी व्यापारी को गोली मार दी जो पेट में जा लगी। इस दौरान अपराधियों ने 2 लाख 67 हजार रुपये भी लूट लिये और मौके से फरार हो गये। घायल मवेशी व्यापारी की पहचान डहुआवाड़ी निवासी फारुख के रूप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए रोटा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सकों ने उन्हें पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 



घटना के संबंध में घायल फारुख ने बताया कि ग्वालवारी में हर शुक्रवार को पशु मेला लगता है। वह मवेशी हाट में जाने के लिए घर से निकला था। गवालवारी के पास जैसे ही वह पहुंचा तभी दो बाइक सवार छह अपराधी पीछा करने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और रुपये छीनने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी जो उनकी पेट में जा लगी। गोली मारने के बाद रुपये से भरे बैग को लेकर सभी भाग खड़े हुए। जिसके बाद गोली की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल फारुख को अस्पताल पहुंचाया गया। गोली मारने के बाद लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का पता अबतका नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 




टैग्स