ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

किसान की गोली मारकर हत्या, रंगदारी देने से मना किया तो खेत में ही मारी गोली

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया जिले से सामने आई है। जहां रंगदारी नहीं देने

किसान की गोली मारकर हत्या, रंगदारी देने से मना किया तो खेत में ही मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया जिले से सामने आई है। जहां रंगदारी नहीं देने पर एक किसान की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


पूर्णिया के रूपौली में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। किसान को दो गोली मारी गई। पहली गोली कमर में तो वहीं दूसरी गोली किसान के दाहिने पैर में मारी गयी। जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में ही किसान ने दम तोड़ दिया। घटना रूपौली के टीकापट्टी थानाक्षेत्र के बैरिया और जंगलटोला के बीच बहियार की है। 


मृतक किसान की पहचान बैरिया गांव के रहने वाले दिनेश यादव के 45 वर्षीय पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। जो टीकापट्टी थाना के बैरिया गांव का रहने वाला था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह किसान राजेश यादव बैरिया स्थित अपने घर से बहियार खेत पर गेहूं काटने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां हथियार लिए 5 युवक आ धमके। फसल ले जाने से पूर्व 15 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। जिसका विरोध करने पर किसान को गोली मार दी। किसान को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 


वहीं गोली चलने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग खेत की ओर दौड़े और खून से लथपथ किसान को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता