ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

खेत जुताई के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट

PURNEA: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षे

खेत जुताई के विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक को गोली मारी गयी है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद से वह फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। 


पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गोविं के रहने वाले शंकर यादव के 19 वर्षीय पुत्र शंभु यादव को उसके हीं गांव के रहने वाले रूपेश यादव ने गोली मार दी है। शम्भू यादव अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान रूपेश यादव आया और गोली मार दी। 


घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गोली शम्भू यादव के पेट मे लगी है। गोली लगने के बाद आस-पास के लोगों ने घायल शंभू को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया।


 प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि खेत जोतने को लेकर शंभू यादव और रूपेश यादव के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर रुपेश ने शंभू यादव को गोली मारी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी रूपेश यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता