ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

कलयुगी ससुर ने बहू के साथ किया गंदा काम, शिकायत करने पर पति ने मोबाइल पर दे दिया तलाक

PURNEA: रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के पूर्णिया जिले में सामने आया है। जहां कलयुगी ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता का पति दूसर

 कलयुगी ससुर ने बहू के साथ किया गंदा काम, शिकायत करने पर पति ने मोबाइल पर दे दिया तलाक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के पूर्णिया जिले में सामने आया है। जहां कलयुगी ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता का पति दूसरे प्रदेश में काम करता है जब पीड़िता ने इस बात की शिकायत पति से की तब उसका साथ हसबैंड ने भी नहीं दिया। ससुर की शिकायत का उसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ गया। पति ने मोबाइल पर ही पीड़िता को तलाक दे दिया। 


अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसने इस बात की शिकायत थाने में दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है। घटना पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि तीन साल पहले उसका निकाह हुआ था। जिसके बाद उसके परिवार वालों से पति और ससुर और दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज को लेकर उसे काफी प्रताड़ित किया जा रहा था बेटी की हालात देख पिता ने जमीन बेचकर तीन लाख रुपये पति और ससुर के हाथों में दे दिया। 


लेकिन पैसे मिलने के कुछ दिन बाद पति दूसरे प्रदेश में कमाने चला गया। जिसका फायदा ससुर ने उठाया। उसे अकेला देख ससुर उसके साथ गंदा काम करने लगा। जब पीड़िता ने इस बात की जानकारी पति को मोबाइल पर दी तब पति ने उल्टे उसे मोबाइल पर ही तलाक दे दिया। अब पति ने उसे साथ रखने के मना कर रहा है। पति और ससुर की इस करतूत से तंग आकर पीड़िता ने कसबा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है और पुलिस से न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है यदि पीड़िता का पति और ससुर दोषी पाए गये तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस न्याय के लिए दर दर भटक रही है।