ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : जज के घर में चोरों का आतंक, ज्वेलरी और कैश पर किया हाथ साफ़

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में चोरों जे हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आम लोग तो दूर चोरों ने अब जज के घर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार, एडीजे 2&nb

बिहार : जज के घर में चोरों का आतंक, ज्वेलरी और कैश पर किया हाथ साफ़
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में चोरों जे हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आम लोग तो दूर चोरों ने अब जज के घर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार, एडीजे 2 अखिलेश कुमार सिंह के आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. 


घटना हाट थाना क्षेत्र के जजेज कॉलोनी की है. बताया जा रहा है कि एडीजे 2 अखिलेश कुमार सिंह के आवास में मंगलवार की रात भीषण चोरी हुई. घर के बाहर 2 होम गार्ड जवान भी तैनात थे लेकिन फिर भी चोरों ने घर में घुसकर नगद समेत जेवर पर हाथ साफ़ कर लिया. मामले की जानकारी पुलिस को मिली जिसके बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी गई है. 


बता दें कि एडीजे अखिलेश सिंह फिलहाल अवकाश पर हैं. इस वजह से उनके घर में कोई नहीं था. एडीजे के कार्यालय प्रभारी ने बताया कि पीछे की दीवार तोड़ कर ही चोर अंदर घुसे हैं. घर में अलमीरा का ताला टूटा पड़ा है. अलमीरा में नगद 40 हज़ार के अलावा गहने भी थे जिसे चोर अपने साथ ले भागे. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता