ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आइस बॉक्स में रखकर विवाहिता को कोसी नदी में फेंका, पति पर दूसरी पत्नी की हत्या का आरोप

PURNEA : पूर्णिया में एक विवाहिता की हत्या कर लाश को आइस बॉक्स में रखकर कोसी नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर लगाया है। घटना

आइस बॉक्स में रखकर विवाहिता को कोसी नदी में फेंका, पति पर दूसरी पत्नी की हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA : पूर्णिया में एक विवाहिता की हत्या कर लाश को आइस बॉक्स में रखकर कोसी नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर लगाया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


मृतका की पहचान बर्फ बेचने वाले बनमनखी थाना इलाके के धाकड़धड़ा निवासी अजय कुमार की दूसरी पत्नी पुतुल देवी के रूप में हुई है। मृतका का मायके कटिहार के समेली चांदपुर में है। अजय पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं। विगत 11 मार्च को ही पुतुल और अजय की शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन पुतुल से दूसरी शादी रचाने के दौरान अजय या उसके परिजनों ने इस बात की जानकारी पुतुल के मायकों वालों को नहीं दी थी कि अजय पहले शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। 


शादी के बाद ही पुतल को जब इस बात की जानकारी मिली, तब वह भी हैरान रह गयी। उसने इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को दी। वहीं अजय की दूसरी शादी की जानकारी पहली पत्नी के परिवारवालों को जब मिली तो वे पुतुल को धमकी देने लगे कि वो अजय का घर छोड़कर चली कहीं और जाए। लेकिन पुतुल मायके जाने को तैयार नहीं हुई। वह बोली कि जबतक जिंदा रहेंगे, अपने पति के साथ ही रहेंगे। 


लेकिन अचानक उसकी लाश कोसी नदी के किनारे आइस बॉक्स में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने मृतका के पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। आरोपी अजय घटना से बाद से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।