ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

होटल के कमरे छात्रा का शव मिलने से सनसनी: सुसाइड नोट में लड़की ने लिख दी दिल की बात, कहा- राज मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगी..

PURNEA: पूर्णिया में होस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती का शव होटल के कमरे से मिलने के बाद समसनी फैल गई है। होटल के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद कि

होटल के कमरे छात्रा का शव मिलने से सनसनी: सुसाइड नोट में लड़की ने लिख दी दिल की बात, कहा- राज मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगी..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में होस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती का शव होटल के कमरे से मिलने के बाद समसनी फैल गई है। होटल के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लड़की ने अपने दिल की बात लिखी है और अपने बॉयफ्रेंड राज को इसके लिए जिम्मेवार बताया है।


दरअसल, पूर्णिया की रहने वाली निशा उर्फ सुंदर का लव अफेयर फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले राज नाम के युवक से चल रहा था। इसी बीच निशा का एडमिशन पटना स्थित जीएमएम कॉलेज में हो गया और वह नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए पटना चली आई हालांकि इसके बावजूद दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई और निशा से मिलने के लिए राज पटना पहुंच जाता था।


दोनों के बीच घंटों फोन पर बातचीत होती थी और जब भी मिलने का मन होता राज पटना चला जाता, जहां दोनों की मुलाकात होती थी। इस दौरान दोनों के बीच कई पार शारीरिक संबंध में बने। इसी बीच दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हो गई और परिजनों ने राज के घर वालों के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। राज के पिता ने दहेज में 20 लाख रुपए की मांग कर दी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।


दूरियां बढ़ने के बाद राज ने भी निशा से शादी करने से इनकार कर दिया। प्यार में मिले इस धोखे से आहत होकर निशा ने खौफनाक कदम उठा लिया और होटल के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मौत को गले लगाने से पहले निशा ने सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार राज को बताया। निशा ने लिखा कि ‘राज मैं आपको कभी माफ नहीं करूंगी.. भैया-पापा मुझे माफ कर देना.. इसके अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं था’।