ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

घर में घुसकर महिला की हत्या, नग्न अवस्था में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। धारदार हथियार से एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गयी है। कमरे से अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़

घर में घुसकर महिला की हत्या, नग्न अवस्था में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। धारदार हथियार से एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गयी है। कमरे से अर्धनग्न अवस्था में महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के. हाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी की है।


महिला के शव को देखकर ऐसी आशंका जतायी जा रही है घर में घुसे अपराधियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या की है। मृतका के गले में कपड़ा लपेटा हुआ था और पूरा शरीर खून से लथपथ था।


इस घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज दल बल के साथ पहुंचे। के. हाट थाना पुलिस सहित टेक्निकल सेल की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। मृतका की पहचान बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के बड़हरी निवासी नीरज कुमार की पत्नी कल्याणी कुमारी के रूप में हुई है। वह प्रभात कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर मैक्स अल्ट्रासाउंड लैब में काम करती थी। 


जिस मकान के कमरे में वो रहती थी। उसमें उसके साथ मृतका के ससुराल के पास की रहने वाली महिला अंशु भी रहती थी। जबकि पति नीरज कभी कभार उसके कमरे में आता था। घटना के संबंध में रूम पार्टनर अंशु ने बताया कि एक माह से प्रभात कॉलोनी स्थित प्रदीप कुमार के घर पर रह रही थी। अंशु भी ओपोलो लैब में काम करती है। 


रक्षाबंधन की छुट्टी में वह अपने घर गई हुई थी। घर से शनिवार को लौटकर वह सीधे लैब चली गई। आखिरी बार कल्याणी से उनकी बात सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई थी। शाम करीब 5:30 बजे जब उसे कॉल किया तो फोन पति नीरज ने उठाया था। उसने बताया कि वो पूर्णिया आया हुआ है। अंशु की माने तो तब तक सबकुछ सामान्य था । 


लेकिन जब रूम पर गयी तो देखा कि कमरे में ताला लगा हुआ है। पति नीरज भी वहां नहीं है। जब रूम खोलकर अंदर गई तो कल्याणी मृत और अर्धनग्न अवस्था मे पड़ी थी। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी के.हाट पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


सदर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार सरोज भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। फिलहाल घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रूम पार्टनर अंशू और मकान मालिक सहित आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। वही मृतका के पति, ससुराल और मायके वालों से भी लगातार संपर्क करने में पुलिस जुटी है।  

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता