ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: दो पक्षों में हिंसक झड़प, शादी से जुड़े मामले को लेकर हुआ विवाद, 14 लोग घायल; 4 की हालत नाजुक

PURNIA: बड़ी खबर आ रही है पूर्णिया से जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में दोनों ही पक्ष से 14 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। झड़प की सूचना मि

बिहार: दो पक्षों में हिंसक झड़प, शादी से जुड़े मामले को लेकर हुआ विवाद, 14 लोग घायल; 4 की हालत नाजुक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PURNIA: बड़ी खबर आ रही है पूर्णिया से जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में दोनों ही पक्ष से 14 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। झड़प की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में शांति बहाल करने के लिए कैंप कर रही है। घायलों का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव के वार्ड 9 में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे , ईंट पत्थर और रॉड चले हैं। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को मिलाकर 14 से भी अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमे से 4 की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में चल रहा है। वहीं हिंसक झड़प की वजह शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। और हालत को काबू में करने के लिए कैंप कर रही है।


हिंसक झड़प की शुरुआत रविवार को शादी से जुड़े विवाद को लेकर जय नारायण ठाकुर और सदानंद ठाकुर के बीच हुई। इस लड़ाई में बीच बचाव के लिए जय नारायण ठाकुर के रिश्तेदार कृत्यानंद ठाकर कूद पड़े। इसी के बाद जय नारायण ठाकुर और कृत्यानंद ठाकुर एक दूसरे से उलझ पड़े। जिसके बाद इस कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में जय नारायण ठाकुर पक्ष से कुल 9 लोग घायल हैं। घायलों में जय नारायण ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, अमित ठाकुर, अनिता ठाकुर, फुड्डी कुमारी, शिल्पा, ट्विंकल, नेहा कुमारी, शबनम कुमारी शामिल हैं। वहीं रिश्तेदार कृत्यानंद ठाकर पक्ष से कृत्यानंद ठाकुर, सुमन कुमार सुमन, नवल किशोर ठाकुर और हेमंत कुमार ठाकुर शामिल हैं। 


ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती तो इस विवाद को कल ही पूरी तरह सुलझा लिया जाता। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता