ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: ठेकेदार के घर में 5 लाख की डकैती, घरवालों को बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम, डकैतों ने की घरवालों की पिटाई

PURNEA: बायसी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डकैतों ने घर में घुसकर पांच लाख की संपत्ति लूट ली। लाठी-डंडे और हथियार से लैस 15 की संख्या में आए डकैत

 बिहार: ठेकेदार के घर में 5 लाख की डकैती, घरवालों को बंधक बनाकर घटना को दिया अंजाम, डकैतों ने की घरवालों की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बायसी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डकैतों ने घर में घुसकर पांच लाख की संपत्ति लूट ली। लाठी-डंडे और हथियार से लैस 15 की संख्या में आए डकैतों ने ठेकेदार अजमल के घर पर धावा बोला। डकैतों ने हथियार के बल पर घर के सदस्यों को बंधक बना लिया और कमरे में बंद कर 3 लाख कैश और 2 लाख के जेवरात लूट लिया और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।

पीड़ित परिवार की माने तो मंगलवार की देर रात हथियार से लैस 15 की संख्या में आए डकैतों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा और घर में घुसे। लेकिन इस बात का बता घर के किसी सदस्य को नहीं हुई। घर के सभी सदस्य उस वक्त सोये हुए थे। घर में अचानक लोगों की आवाज को सुनकर घर के सदस्यों की नींद खुली तो एक साथ कई लोगों को देखकर सभी हैरान रह गये।


इस दौरान डकैत घर में रखे जेवरात और कैश निकालने लगे जिसका घर के सदस्यों ने विरोध किया। विरोध करने पर डकैतों ने घर के सदस्यों की पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद घर के सदस्यों को डकैतों ने एक कमरे में बंद कर दिया और लूटपाट करने लगे। इस दौरान घर में रखे 3 लाख रुपये कैश और 2 लाख के गहने लेकर डकैत चलते बने। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है।