ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

बिहार: स्कूल से लापता पांचवीं की छात्रा सकुशल बरामद, किराएदारों पर गायब करने का आरोप

PURNEA: पूर्णिया में स्कूल के बाहर से लापता हुई 5वीं की छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। के. हाट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के गेट के पास से छात्रा अचानक लापता हो ग

बिहार: स्कूल से लापता पांचवीं की छात्रा सकुशल बरामद, किराएदारों पर गायब करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में स्कूल के बाहर से लापता हुई 5वीं की छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। के. हाट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के गेट के पास से छात्रा अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्णिया बस स्टैंड से छात्रा को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।


बताया जा रहा है कि बीते 14 मई की दोपहर मधुबनी के राजेंद्र नगर निवासी कृष्ण मोहन राय की 13 वर्षीय बेटी श्रुति हर दिन की तरह स्कूल गई थी। लेकिन स्कूल में छुट्टी होने के बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। छात्रा की सहेलियों से पूछताछ में परिजनों को पता चला कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद श्रुति एक महिला के साथ चली गई थी।


काफी देर तक जब श्रुति का कही पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उनके मकान में रहने वाली एक पूर्व किराएदार कविता सिंह और उसके पति पर बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी और सोमवार को लापता श्रुति को पुलिस ने पूर्णिया बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया।


पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी किराएदार के रिश्तेदार को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी है। पूरे मामले में सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। बच्ची का बयान कोर्ट में दर्ज कराने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस बच्ची के लापता होने के कारणों को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता