ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

Bihar: पूर्णिया में ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट, लुटेरों ने गले में पहनी चेन तक नहीं छोड़ा

PURNIA : बिहार में आए दिन स्वर्ण व्यवसायी को टारगेट किया जा रहा है. लगातार अपरधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला पूर्णिया से हिया जहां एकंबा ज्वेलर्स के मालिक घनश्याम प्रसाद से बाइक सवार अपराधियों

Bihar: पूर्णिया में ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट, लुटेरों ने गले में पहनी चेन तक नहीं छोड़ा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PURNIA : बिहार में आए दिन स्वर्ण व्यवसायी को टारगेट किया जा रहा है. लगातार अपरधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला पूर्णिया से हिया जहां एकंबा ज्वेलर्स के मालिक घनश्याम प्रसाद से बाइक सवार अपराधियों ने पैसे और सोने से भरा बैग लूट लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची.


वारदात बिहार के पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रजनी चौक का है. जहां गुरुवार की देर शाम ज्वेलर्स के मालिक से बाइक सवार अपराधियों ने पैसे और सोने से भरा बैग लूट लिया. बैग में चार लाख रुपए नकद के अलावा आधा किलो सोना और एक भर के सोने का चेन था. पीड़ित व्यवसायी की मानें तो लगभग 29 लाख की लूट को अंजाम दिया गया है.     


इस घटना के बारे में पीड़ित व्यवसायी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि वे अपनी ज्वेलर्स में ताला बंद कर रजनी चौक स्थित हरिओम ज्वेलर्स में हिसाब करने के लिए गए थे. हिसाब करके जैसे ही बाहर आकर घर जाने के लिए अपनी स्कूटी पर सवार हुए. वैसे ही बाइक सवार दो अपराधी आए और बैग में रखे चार लाख नकद और 500 ग्राम सोना को अपने कब्जे में ले लिया. और तो और एक भर के सोने का चेन भी छीनकर फरार हो गए. पीड़ित के मुताबिक लुटेरे नवयुवक ही थे.