ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: कंपनी के मुंशी से 30 लाख की लूट, बाइक सवार 4 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

PURNEA: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। एक कंपनी के मुं

बिहार: कंपनी के मुंशी से 30 लाख की लूट, बाइक सवार 4 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। एक कंपनी के मुंशी को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने गोली मारकर दिनदहाड़े 30 लाख रुपये की लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधेपुरा के चौसा की कंपनी देव इंटरप्राइजेज के मुंशी सावन कुमार से अपराधियों ने 30 लाख कैश लूटा है। सावन चौसा से पूर्णिया बाइक से अकेले कैश लेकर आ रहा था। तभी इसी दौरान पूर्णिया के बनमनखी रेलवे गुमटी के पास अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 


इससे पहले अपराधियों ने कंपनी के मुंशी की पैर में गोली मारी उसके बाद रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। हालांकि लूट की इस बड़ी वारदात को बनमनखी एसडीपीओ संदिग्ध बता रहे हैं। क्योंकि पीड़ित बार-बार अपना बयान बदल रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घायल मुंशी को बगल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।