ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पूर्णिया में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार बुरी तरह जख्मी

PURNEA : बिहार में बीते दिनों कई जिलों से जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद सरकार ने प्रशासन को फिर से शराबबंदी की समीक्षा करने का टास्क दिया है. पुलिस-प्रशासन की टीम अपने अपने जिले

पूर्णिया में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : बिहार में बीते दिनों कई जिलों से जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद सरकार ने प्रशासन को फिर से शराबबंदी की समीक्षा करने का टास्क दिया है. पुलिस-प्रशासन की टीम अपने अपने जिले में जोरों-शोरों से छापेमारी अभियान चला रही है. इसी कड़ी में इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां शराब के ठिकानों पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. इस हमले में थाना प्रभारी बुरी तरह जख्मी हो गए. 


मामला पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मखना गांव का है. यहां पुलिस को शराब के धंधेबाजों के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस ने जब इसकी जांच की तो मामला सच पाया गया. पुलिस धंधेबाजों के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची ही थी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनपर लाठी-डंडे औउर पत्थर फेंककर हमला कर दिया. इस हमले में श्रीनगर थाना प्रभारी संतोष झा बुरी तरह जख्मी हो गए. 


स्थानीय लोगों और पुलिस टीम की मदद से तुरंत थाना प्रभारी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज कर दिया है. उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं. इधर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.