ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : शादीशुदा महिला से हथियार के बल पर रेप, आरोपी ने जबरदस्ती घर में घुसकर लूटी इज्जत

PURNEA : पूर्णिया जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने जबरदस्ती घर में घुसकर हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम

बिहार : शादीशुदा महिला से हथियार के बल पर रेप, आरोपी ने जबरदस्ती घर में घुसकर लूटी इज्जत
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : पूर्णिया जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने जबरदस्ती घर में घुसकर हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता का पति घर पहुंचा. पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. 


मामला मुफस्सिल थाना के किशनपुर गांव का है. पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म के इस मामले में मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की रात गांव के ही नईम नाम का व्यक्ति उनके घर में जबरन घुस गया. महिला को अकेला देख कर हथियार के बल पर उसने दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने शादी का लालच देकर कई बार उसका यौन शोषण किया. 


जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला तो वह मुकर गया. ऐसे में 1 अगस्त को जब पीड़िता का पति पंजाब से गांव पहुंचा तो उसने अपने पति को सारी बात बताई. इसके बाद उसने थाने में जाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. 


मामले पर मुफस्सिल थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन मिला है. महिला ने किशनपुर गांव के नईम के उपर हथियार के बल पर उसने दुष्कर्म करने की बात बताई है. ऐसे में महिला के बयान के आधार पर जल्द से जल्द जांच का आदेश दिया है. 

टैग्स