ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

रिंटू सिंह ने 9 दिन पहले जतायी थी हत्या की आशंका, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही.. अब थाना प्रभारी संस्पेंड

PURNEA : पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह की हत्या के बाद एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं. एक तरफ जहां रिंटू सिंह के परिजन मंत्री लेसी सिंह के

रिंटू सिंह ने 9 दिन पहले जतायी थी हत्या की आशंका, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही.. अब थाना प्रभारी संस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह की हत्या के बाद एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं. एक तरफ जहां रिंटू सिंह के परिजन मंत्री लेसी सिंह के ऊपर साजिश का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस की भूमिका पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, हत्या के ठीक 9 दिन पहले रिंटू सिंह ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि उनकी हत्या कराई जा सकती है. फर्स्ट बिहार के पास रिंटू सिंह की तरफ से पुलिस में दी गई लिखित शिकायत की कॉपी मौजूद है. इसमें रिंटू सिंह ने बताया है कि उनके ऊपर हमला किया गया और आशीष सिंह उसकी हत्या करवा सकता है.


रिंटू सिंह के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि आशीष सिंह ने ही हत्या की घटना को अंजाम दिया. हत्या के बाद परिजनों की तरफ से दर्ज कराई गई. शिकायत में भी उसे मुख्य आरोपी बनाया गया है. आशीष सिंह को लेकर रिंटू सिंह के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि वह लेसी सिंह का भतीजा है. इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर इसलिए सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पुलिस ने रिंटू सिंह की तरफ से लिखित कंप्लेन मिलने के बावजूद इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया. घटना के बाद अब स्थानीय थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है.


रिंटू सिंह के ऊपर 3 नवंबर के दिन भी हमला हुआ था. लिखित कंप्लेन के मुताबिक, रिंटू सिंह दिन के 3:30 बजे जब सरसी आ रहे थे तभी रास्ते में उनके ऊपर हमला किया गया. इस लिखित कंप्लेन में आशीष सिंह के ऊपर रिंटू सिंह ने आरोप लगाए थे. उधर इस हत्याकांड के बाद पूर्णिया में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. लोगों ने आक्रोशित होकर हंगामा किया है. सरसी थाने में आगजनी की भी खबर आ रही है.