ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार : चलती बस में लड़की के साथ रेप की कोशिश, खिड़की से कूदकर बचाई इज्जत

PURNIYA : बिहार किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। कभी अच्छे कामों को लेकर इसकी तारीफ़ होती है तो कभी बुरे कामों को लेकर कीड़ीकीड़ी भी होती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला

बिहार : चलती बस में लड़की के साथ रेप की कोशिश, खिड़की से कूदकर बचाई इज्जत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। कभी अच्छे कामों को लेकर इसकी तारीफ़ होती है तो कभी बुरे कामों को लेकर कीड़ीकीड़ी भी होती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चलती बस में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला निकल कर सामने आया है। 


दरअसल, बिहार में हैवानियत की एक और घटना ने शर्मसार किया है। जहां सिलीगुड़ी से पूर्णिया आ रही बस सवार एक युवती के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया गया। जिसके बाद डरी सहमी युवती अपनी आबरू बचाने के लिए बस की खिड़की से कूद गयी। यह घटना मंगलवार की रात 2:00 बजे पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र की है। 


बताया जा रहा है कि, बस से कूदने के बाद युवती गंभीर हालत में जख्मी हो गयी।  जिसके बाद इस इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह  युवती दार्जिलिंग की रहने वाली बताई गई है। यह पेशे से एक शिक्षिका बताई जा रही है।  इस घटना की सुचना उसके परिजनों को दे दी गई है। युवती अकेले सिलीगुड़ी से बस से पूर्णिया आ रही थी। इसी दौरान चलती बस में यह घटना हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि, मनचलों ने अन्य पैसेंजरों के बीच ये दुस्साहस किया। 


इस घटना को लेकर अस्पताल में भर्ती लड़की ने कहा कि, वो सिलिगुड़ी से आ रही थी। जंक्शन से एक बस में सवार होकर वो निकली। इसी बीच बस में सवार कुछ मनचलों ने उसपर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उसे अपने पास बुलाने लगे। उसे लगभग घेर लिया और छेड़ने लगे। बस चलती रही और वो मनचलों उसके साथ ये हरकत करते रहे। वो अकेली पड़ गयी और काफी डर गयी।


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता ने पूरा वाक्या पुलिस को बताया। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।