ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

ऑटो ड्राइवर को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी 3 गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी है। अपराधियों ने 7 राउंड फायरिंग की। इस दौरान तीन गोली उसे लग गयी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कर

ऑटो ड्राइवर को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी 3 गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी है। अपराधियों ने 7 राउंड फायरिंग की। इस दौरान तीन गोली उसे लग गयी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पूर्णियां के मरंगा थाना क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी की है।


घायल युवक का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया जाता है कि अंकित चौधरी बसंत विहार कॉलोनी के पंचायत भवन के पास ऑटो लगाकर पानी पीने गया था तभी सात अपराधी पहुंचे और अंकित चौधरी के ऊपर सात राउंड फायरिंग की। जिसमें तीन गोली अंकित चौधरी को लग लगी। अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। 


घायल अंकित चौधरी ने बताया कि शुभम चौधरी अपने छह साथियों के साथ आया था और उससे पैसा छीनने लगा। जिसका विरोध करने पर शुभम चौधरी और उसके साथियों ने उस पर गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली उसके पैर में और एक गोली हाथ में लग गयी। जबकि एक गोली उसके सीने को छूते हुए निकल गई ।  


वहीं घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना के पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल युवक का बयान दर्ज कर अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई है। बता दें कि आरोपी  शुभम चौधरी का पहले से ही अपराधिक इतिहास रहा है। शुभम चौधरी पहले भी कई बार गोली चलाने का आरोप है।

रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता