ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

हत्या से आक्रोशित लोगों ने 4 आरोपियों को पकड़ा और कर दी जमकर पिटाई, आरोपियों की दो बाइक को भी किया आग के हवाले

PURNEA: आपसी विवाद में अपराधियों ने बाप-बेटे को गोली मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान बेटे की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उन

हत्या से आक्रोशित लोगों ने 4 आरोपियों को पकड़ा और कर दी जमकर पिटाई, आरोपियों की दो बाइक को भी किया आग के हवाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: आपसी विवाद में अपराधियों ने बाप-बेटे को गोली मार दी। अस्पताल ले जाने के दौरान बेटे की मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से गुस्साएं लोगों ने चार आरोपियों को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। 


जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों को एक मंदिर में रखा गया। इस दौरान लोग इतने आक्रोशित थे कि मंदिर परिसर में भी जा घुसे और आरोपियों को निकालने की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर और पुलिस फोर्स बुलाया गया जिसके बाद चारों को पुलिस वैन में बैठाकर थाने लाया गया। 


इस दौरान लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की दोनों बाइक को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान कर रही है। वही हिरासत में लिए गये आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुट गयी है। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। लोग आरोपियों को सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक और एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने पकड़ा था और उसी मामले को लेकर गांव के ही कालीस्थान के पास पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान कुछ लोग अचानक पहुंचे और सरोज और उसके पिता के ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था मे इलाज के लिए  दोनों को राजकीय मेडिकल  कॉलेज  पूर्णिया लाया गया जहां रास्ते में ही बेटे सरोज की मौत हो गई जबकि पिता का इलाज जारी है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


वहीं इस मामले में 4 युवकों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गये आरोपियों में राजकुमार पासवान और विमल कुमार जलालगढ़ थाना क्षेत्र के एकाम्बी गांव का रहने वाला है जबकि सुर्ब कुमार सिंह पुर्णिया के मधुबनी और अभय ठाकुर सहायक खजांची थाना के नवरत्न हाता का रहने वाला है । गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपियों की दो बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। 


हत्या से आक्रोशित लोगों ने 4 आरोपियों को पकड़ा और कर दी जमकर पिटाई, आरोपियों की दो बाइक को भी किया आग के हवालेहत्या से आक्रोशित लोगों ने 4 आरोपियों को पकड़ा और कर दी जमकर पिटाई, आरोपियों की दो बाइक को भी किया आग के हवाले

हत्या से आक्रोशित लोगों ने 4 आरोपियों को पकड़ा और कर दी जमकर पिटाई, आरोपियों की दो बाइक को भी किया आग के हवाले

हत्या से आक्रोशित लोगों ने 4 आरोपियों को पकड़ा और कर दी जमकर पिटाई, आरोपियों की दो बाइक को भी किया आग के हवाले

हत्या से आक्रोशित लोगों ने 4 आरोपियों को पकड़ा और कर दी जमकर पिटाई, आरोपियों की दो बाइक को भी किया आग के हवाले

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता