ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

एयर होस्टेस को पाने के लिए बिहार के शराब तस्कर ने 50 बार की हवाई यात्रा, आखिरकार उससे शादी करके ही माना

PURNEA: शराब की तस्करी कर एक शख्स ने इतने रुपये कमाए कि एक साल में उसने 50 बार सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से दिल्ली तक बिजनेस क्लास में हवाई यात्रा की। अपनी एयर होस्टेस

एयर होस्टेस को पाने के लिए बिहार के शराब तस्कर ने 50 बार की हवाई यात्रा, आखिरकार उससे शादी करके ही माना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: शराब की तस्करी कर एक शख्स ने इतने रुपये कमाए कि एक साल में उसने 50 बार सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से दिल्ली तक बिजनेस क्लास में हवाई यात्रा की। अपनी एयर होस्टेस महिला मित्र को खुश करने और अपना रुतबा दिखाने  के लिए उसने ऐसा किया। जब तक उसने एयर होस्टेस से शादी नहीं की तब तक हवाई यात्रा करता रहा और आखिरकार उसे सफलता मिल ही गयी। एयर होस्टेस ने शादी की रजामंदी भर दी। फिर क्या था दोनों की शादी धूमधाम के साथ हो गयी।  


हम बात कर रहे हैं बंगाल के शराब तस्कर समर घोष की जिसने अपनी काली कमाई को पानी की तरह बहाया। जब वह पुलिस की गिरफ्त में आया तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। समर घोष ने बताया कि वह कम पढ़ा लिखा है। दसवीं तक की पढ़ाई उसने किसी तरह की। आर्थिक स्थिति खराब थी जिसे देखते हुए उसने सब्जी बेचना शुरु किया लेकिन जब जरूरतें पूरी नहीं हुई तब वह शराब की तस्करी करना शुरू कर दिया। जिससे उसने करोड़ों रुपये कमाए। 


अकूत संपत्ति अर्जित करने के बाद साल में 50 बार सिलीगुड़ी से दिल्ली तक बिजनेस क्लास में हवाई यात्रा की। अपने इस रुतबे को अपने महिला मित्र जो पेशे से एयर होस्टेस थी उसे दिखाने के लिए वह ऐसा करता था। उसके रुतबे को देख उसकी फ्रेंड सोनिया उससे प्यार करने लगी फिर दोनों ने शादी रचा ली। सोनिया के दोस्तों को भी कई बार पार्टी दे चुका था और इस दौरान लाखों रुपये उसने पानी की तरह बहाया भी था। सोनिया यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली है। 


वही समर के पिता सुकुमार घोष बंगाल के इस्लामपुर में जल संसाधन विभाग में चतुर्थ वर्गींय कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। समर ने शराब तस्करी के धंधे की भनक परिवारवालों को लगने तक नहीं दी थी। परिवार वालों को पता था कि समय बिजनेस करता है। वह हमेशा अपनी पत्नी और उनके दोस्तों को पार्टी दिया करता था। इसी दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 


समर ने बताया कि जिस दिन उसके एयर होस्टेस महिला मित्र की ड्यूटी रहती थी उसी दिन वह बिजनेस क्लास की टिकट ज्यादा पैसे देकर खरीदता था। अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने के लिए वह हवाई सफर किया करता था। उसका यह सफर 2019 में शुरू हुआ जो 2020 तक जारी रहा। जब तक दोनों की शादी नहीं हो गयी तब तक वह हवाई सफर यूं ही करता रहा। बंगाल के शराब तस्कर समर घोष की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस गिरोह के सदस्य नन्की और मधु डे की तलाश में जुट गई हैं।