ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

2 साल से अपहृत नबालिग का नहीं मिल रहा कोई सुराग, पिता लगा रहे पुलिस और नेता से गुहार

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया से नबालिग बच्ची की अपहरण से जुडी एक खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले यानि 2020 में अपहृत हुई एक नाबालिग लड़की का अभ

2 साल से अपहृत नबालिग का नहीं मिल रहा कोई सुराग, पिता लगा रहे पुलिस और नेता से गुहार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA :  बिहार के पूर्णिया से नबालिग बच्ची की अपहरण से जुडी एक खबर निकल कर सामने आ रही  है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले यानि 2020 में अपहृत हुई एक नाबालिग लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। लड़की के परिजन हर रोज पुलिस थाने में जाकर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, 2 साल पहले पुर्णिया के बड़हरा कोठी अंतर्गत रघुवंश नगर ओपी के महिखण्ड ग़ांव से 15 वर्षीय नाबालिग ब्यूटी का अपहरण हो गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी गई। लेकिन,अब दो साल बित जाने के बाद भी इस लड़की का कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिला है। वहीं, लड़की के परिजनों द्वारा हररोज लड़की के सकुशल बरामदगी को लेकर थाने में गुहार लगाई जा रही है। 


इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि जब वह इस मामले को लेकर थाने में गए थे तभी से पुलिस टीम द्वारा आनाकानी शुरू कर दी गई थी, उनके तरफ से शिकायत लिखने में कोताही बरती जा रही थी। हालांकि, किस तरह काफी मस्कत के बाद शिकायत लिख ली गई , लेकिन अभी तक इस मामले में उनके तरफ से कोई सतर्कता नहीं दिखाई गई। उनका कहना है कि उन्होंने इसको लेकर बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी गुहार लगाई , जिसके बाद उन्होंने पहल भी किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, नबालिग लड़की को नहीं बरामद किया गया। अब हम वापस से उनसे गुहार लगते हैं कि वो हमारी मदद करें। 


बता दें कि, परिजनों में इस बात की चिंता है कि अब इस मामले को 2 साल हो चुके हैं लेकिन नाबालिग कहां है और किस हाल में है, ये किसी को नहीं पता है।  इस लड़की का नाम ब्यूटी बताया जा रहा है। वहीं, इस मामले में लड़की की पिता मिथिलेश झा कहते हैं कि तत्कालीन एसपी दयाशंकर से वो लगातार गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब उन्होंने एक बार फिर से नए एसपी आमिर जावेद के समक्ष फिर से गुहार लगाने आवेदन लेकर पहुंचे हैं।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SYED TASHIN ALI

FirstBihar संवाददाता