ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News : अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस का बड़ा कदम, बदमाशों की अब खैर नहीं

Bihar Crime News : पूर्णिया की पुलिस ने अपराध और असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी कर ली है और अब इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News : जिले में बढ़ते अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर पूर्णिया प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है, जिसके बाद इलाके के तमाम अपराधियों में खलबली मच गई है। बता दें कि इस एक्शन की जरुरत काफी समय से थी जो आखिरकार अब देखने को मिल रही है।


संदिग्धों पर कड़ी नजर

बताते चलें कि गुरूवार को पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है। यह जांच विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई है और आगे भी जारी रहेगी। इस क्रम में कई संदिग्धों की जांच भी की गई है, फिर चाहे वो बाईक सवार हों या फिर कार सवार, किसी को बख्शा नहीं गया है।


युवा हो रहे बर्बाद

ज्ञात हो कि वाहनों के माध्यम से असामाजिक तत्व विभिन्न प्रकार के अपराध को आसानी से अंजाम देते हैं, जिसमें शराब, गांजे, कोरेक्स, स्मैक इत्यादि नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है। जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और वे नशे के आदि हो रहे हैं। इसे रोकने की आज सख्त जरुरत है।


होली को लेकर तस्कर सक्रीय

इसी क्रम में 6 मार्च को खंजाची थाना की पुलिस के द्वारा तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 16.5 लीटर विदेशी शराब और 2 मोबाईल बरामद हुए हैं। इस प्रकार की कार्यवाई आने वाले समय में भी जारी रहेगी, होली को लेकर ऐसे तस्कर आजकल ज्यादा सक्रिय हैं अतएव पुलिस का मुस्तैद होना एक सराहनीय कदम है।


तस्करों पर और नकेल कसने की जरुरत

बता दें कि इस तरह की तस्करी के कुछ ही मामले पकड़ में आ पाते हैं, जबकि ज्यादातर मामलों में कुछ नहीं हो पाता और अपराधी आराम से अपने काम को अंजाम दे देते हैं, ऐसे में अब पुलिस के पहले से ज्यादा सक्रिय होने की वजह से आने वाले समय में और भी अपराधियों के पकड़े जाने की संभावना है।


बचा लो राज्य का भविष्य बर्बाद होने से

हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा कि पूर्णिया पुलिस की आज की इस कार्यवाई के बाद इन अपराधों में लिप्त तत्व अलर्ट मोड में आ चुके हैं। वैसे यह तो तय है कि अगर इसी प्रकार से प्रदेश भर की पुलिस लगातार सक्रियता दिखाए तो राज्य के युवाओं को बर्बाद होने से काफी हद तक रोका जा सकता है।