ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पुलवामा में आतंकवादियों ने बिहारी मजदूर को मारी गोली, तीन दिन में तीसरी बार गैर कश्मीरी पर हमला

DESK: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने गंगू गांव में एक बिहारी मजदूर को गोली मार दी है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की

पुलवामा में आतंकवादियों ने बिहारी मजदूर को मारी गोली, तीन दिन में तीसरी बार गैर कश्मीरी पर हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने गंगू गांव में एक बिहारी मजदूर को गोली मार दी है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। वही सर्च ऑपरेशन जारी है। 


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बिहार के रहने वाले मजदूर को आतंकियों ने गोली मार दी है। बिहार के रहने वाले मजदूर विश्वजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन दिन में तीसरी बार बाहरियों पर हमला हुआ है। गैर कश्मीरी पर यह लगातार हो रहा है। 


इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा के अरिहाल इलाके में आतंकियों ने एक बढ़ई को गोली मार दी थी। इस प्रवासी मजदूर को पेट में गोली लगी थी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी मोहम्मद अकरम के रूप में हुई। वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां और त्राल में आतंकियों के ग्रेनेड हमलों में CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। तीन दिनों तीन बार आतंकियों ने मजदूरों पर हमला किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

टैग्स