ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

प्रिंस खान गैंग के 7 बदमाशों को धनबाद पुलिस ने दबोचा, ऑटो पार्ट्स व्यवसायी को मारी थी गोली

DHANBAD: ऑटो पार्ट्स व्यवसायी पर फायरिंग किये जाने के मामले में धनबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत प्रिंस खान गैंग के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से हथियार

प्रिंस खान गैंग के 7 बदमाशों को धनबाद पुलिस ने दबोचा, ऑटो पार्ट्स व्यवसायी को मारी थी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: ऑटो पार्ट्स व्यवसायी पर फायरिंग किये जाने के मामले में धनबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत प्रिंस खान गैंग के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। एटीएस के साथ मिलकर धनबाद पुलिस ने छापेमारी की जहां से प्रिंस गिरोह के 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया उसके बाद तीनों की निशानदेही पर 4 अन्य अपराधियों को दबोचा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंस गैंग के कुल 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है।


गौरतलब है कि धनबाद के बैंक मोड़ में ऑटो पार्ट्स कारोबारी दीपक अग्रवाल को गोली मारी गयी थी। इसी मामले में प्रिंस गैंग के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी संजीव कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले प्रिंस गिरोह के तीन गुर्गों को उस वक्त पकड़ा गया था जब वे फिर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा था। 


गिरफ्तार तीन अपराधियों में दो बिहार के जमुई का रहने वाला है वही तीसरा धनबाद के चिरकुंडा का निवासी है। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, 8 कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद किया था। गिरफ्तार विकास सिंह, पिंटू महतो और राहुल सिंह से जब पूछताछ की गयी तब इनकी निशानदेही पर चार और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। रेहान राजा, मो. छोटू, आतिफ अली और साहिल अंसारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।